
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20 इंटर में 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
प्रथम पाली में हाई स्कूल की कंप्यूटर, द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा संपन्न
जनपद सोनभद्र के सभी 80 परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की दूसरे दिन की यूपी बोर्ड परीक्षा शांति पूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न हुई,परीक्षा केंद्रों के बाहर मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के लिए परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त आंतरिक सचल दस्ते के शिक्षक शिक्षिकाओं ने विधिवत तलाशी ली।परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों को भी मोबाइल फोन लेकर जाने हेतु प्रतिबंधित किया गया है, जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। दूसरे दिन की पहले पाली में हाई स्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा एवं द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। हाई स्कूल में दूसरे दिन की परीक्षा में पंजीकृत 873 में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर मीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत 6059 में 358 अनुपस्थित रहे। जनपद में किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई ।