• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अडाणी फाऊंडेशन द्वारा किसानों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया गया रवाना

अडाणी फाऊंडेशन द्वारा किसानों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया गया रवाना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

अडाणी सिमेन्ट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी जी के कुशल मार्गदर्शन में अडाणी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय किसानों को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस से रवाना किया गया, बस को अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के कांस्ट्रक्शन हेड श्री राजीव रंजन सिंह एवं अनुपम मिश्रा जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

अडाणी फाउंडेशन के साइट सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि कोटा और पनारी पंचायत के लगभग 50 महिला एवं पुरुष किसान एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर घोरावल, मानपुर, जिला उद्यान केन्द्र और मंगुराही स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण करेंगे,

इस अवसर पर अडाणी सीमेंट के सुरक्षा प्रमुख राजेश राठौर, अंशुमान अवस्थी, अर्पित शांडिल्य, विरेंद्र और अडाणी सीमेंट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .