• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बभनी गांव के सामने हुई

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बभनी गांव के सामने हुई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

सूचना मिल उसने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। मांडा थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी गुलाम अली का बेटा आर्यन (7) हाईवे किनारे खड़ा था। तभी मांडा रोड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मृतक आर्यन अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें सलमा, सोनी और छोटी हैं। उसकी मां का नाम छोटकाई है। आर्यन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 का छात्र था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .