• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर जनपद के पड़ी गांव में बीती रात गोपाल सिंह की उन्नत नस्ल की गिर गाय की सांप के काटने से मौत हो गई।

मिर्जापुर जनपद के पड़ी गांव में बीती रात गोपाल सिंह की उन्नत नस्ल की गिर गाय की सांप के काटने से मौत हो गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

गाय आठ माह की गर्भवती थी, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात किसी जहरीले सांप ने गाय को डस लिया। हालत बिगड़ने पर गोपाल सिंह ने तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सालय और संबंधित डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो सका। उपचार न मिलने से गाय ने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद गोपाल सिंह ने सरकारी नियमों के तहत मुआवजा पाने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की। आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण घंटों इंतजार के बावजूद पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बीमा और सरकारी दावों की प्रक्रिया में कठिनाई आती है। डॉक्टर के इंतजार में गाय का शव घर से दूर खेत में रखा गया, जिसे कुत्ते नोचते रहे। इस घटनासे ग्रामीणों और पशुपालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाएं संतोषजनक नहीं हैं और एक ही डॉक्टर के जिम्मे तीन अस्पतालों का प्रभार होने से नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही करीब 80 हजार रुपये में गिर गाय खरीदी थी और वह जल्द ही बच्चा देने वाली थी। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और क्षेत्र में पशु चिकित्सकों की नियमित तैनाती की मांग की है। इस संबंध में पशु चिकित्सालय के प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि तीन अस्पतालों का प्रभार उनके पास है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पहुंचकर पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .