
हर घर नल से जल योजना में लापरवाही न होगी बर्दाश्त
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पड़री। एडीएम नमामि गंगे ने सोमवार को पहाड़ी ब्लॉक मुख्यालय व ग्राम पंचायत रामनगर सिकरी गांव का निरीक्षण किया। एडीएम नमामि गंगे विजेता ने हर घन नल से जल योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई।कार्यदायी संस्था को एडीएम ने चेतावनी देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर वंचित सभी बस्तियों को पानी से संतृप्त करने का निर्देश दिया। कहा कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसी तरह दोपहर बाद एडीएम नमामि गंगे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय की साफ-सफाई, स्थापना पटल, लेखा पटल, अभिलेख एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जांच की। एडीएम ने खंड विकास अधिकारी से कहा जिन परिषदीय विद्यालयों एवं बस्तियों को अब तक जल नल योजना से नहींं जोड़ा गया है, उन्हें चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ब्लॉक निरीक्षण के बाद एडीएम रामनगर सिकरी गांव पहुंचीं, जहां पंचायत भवन का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। सचिव दीक्षा शुक्ला की मौजूदगी में ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।