
महाशिवरात्रि पर्व हुआ संपन्न हर हर महादेव से गुंजा मीरपुर शिवालय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय के के पाठक
मिर्जापुर जमालपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मीरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास से महाशिवरात्रि पर्व संपन्न हुआ मीरपुर गांव का मेला सन 1994 से प्रभु नारायण सिंह उनके परिवार गांव वह आसपास के सहयोगियों द्वारा अपना अमूल्य समय और महत्वपूर्ण योगदान देकर संपन्न कराया जाता है विशेष बात यह है कि ग्राम सभा मीरपुर में स्थित शिवालय व प्राइमरी स्कूल उनके द्वारा दिए गए निजी भूमि में स्थित है ऐसे सामाजिक दिए गए योगदान के लिए प्रभु नारायण सिंह की महानता को बढ़ा देता है मेले का पूरा खर्च प्रभु नारायण सिंह का परिवार ही वहां करता है और महादेव की कृपा से हर साल की भांति शिवरात्रि मेला संपन्न होता है इस विशेष पर्व पर मनोरंजन के रूप में विराट बिरहा कराया जाता है बिरहा प्रस्तुति के रूप में रजनीगंधा ओमप्रकाश दीवाना ने शिव की स्तुति गाकर शुरूआत किया मेला मुख्य अतिथि के रूप में बालकुमार पटेल पूर्व सांसद सिद्धनाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान यूनियन राणा प्रताप सिंह ग्राम प्रधान मीरपुर एवं विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुनील कुमार पटेल दिनेश यादव रमणिहार सिंह और अन्य क्षेत्रीय पत्रकार लोग उपस्थित रहे मेले में पत्रकारों कमलेश पाठक कमलेश पाण्डेय को डायरी एवं कलाम देकर सम्मानित किया गया