
आधी रात स्टेशन रोड पर दबंगों का तांडव, दुकानदार पर चाकू से हमला
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेयआधी रात स्टेशन रोड पर दबंगों का तांडव, दुकानदार पर चाकू से हमलामिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर आधी रात दबंग युवकों का आतंक देखने को मिला। आरोप है कि कुछ युवक रात करीब एक बजे सिगरेट पीने के लिए जबरन एक दुकान खुलवाने पहुंचे। दुकान बंद होने पर दबंगों ने शटर पीटकर दुकानदार पर दबाव बनाया।पीड़ित दुकानदार का कहना है कि शटर खोलते ही दबंग युवकों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर सड़क पर तांडव मचाते रहे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में आक्रोश है और उन्होंने दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।