
मारपीट में सिपाही घायल हुआ चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
8382048247
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गिरधर के चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदाई कराकर जा रहे कार ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार और बाइक सवार सिपाही में नोकझोंक हुई। फिर मारपीट हो गई। कार में सवार युवकों ने सिपाही को पीट दिया। सिपाही के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सिपाही का इलाज कराकर कार सवारों को थाने लेकर आई। जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव निवासी सिपाही जौनपुर में तैनात है। वह सुबह कार्य से जा रहा था। सुबह 11 बजे के लगभग गिरधर के चौराहे के पास कार से टक्कर हो गई। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि कार ने सिपाही की बाइक में टक्कर मारी थी। मारपीट होने पर सिपाही को चोट लगी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है