• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
253863 बच्चों को लगेगा मिजल्स रूबेला का टीका

253863 बच्चों को लगेगा मिजल्स रूबेला का टीका


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। बच्चों को मिजल्स (खसरा) व रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा ने बताया कि मिजल्स-रूबेला टीका पूर्णतः सुरक्षित व प्रभावी है।उत्तर प्रदेश के 45 जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पांच से 10 वर्ष तक के सभी बच्चों (कक्षा 1 से कक्षा 5 के बच्चों) को लगाया जाएगा। टीके के लिए कुल बच्चों का लक्ष्य 253863 है। यह टीका बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, विकास विभाग व अन्य सहयोगी संस्थाओं में समन्वय स्थापित किया गया है। जनपद के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाडी केंद्राें व स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सहयोग से सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर टीकाकरण अवश्य कराएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .