• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर डंपर की टक्कर से झाड़ी में गिरे, 6 घंटे रहे बेहोश

मिर्जापुर डंपर की टक्कर से झाड़ी में गिरे, 6 घंटे रहे बेहोश


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राजगढ़ । क्षेत्र के तलरे गांव के पास बृहस्पतिवार की रात आठ बजे राजगढ़-चुनार मार्ग पर शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी डंपर की टक्कर लगने से झाड़ी में जा गिरे। छह घंटे बाद होश आने पर राहगीरों की मदद ली। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल पहुंचाया गया।सोनभद्र के घोरावल निवासी अनिल कुमार (25) ने बताया कि वह अपनी पत्नी किरण (22) के साथ शादी में शरीक होने के लिए चुनार जा रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार-राजगढ़ मार्ग पर रात आठ बजे तालरे गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों जंगल की झाड़ी में जा गिरे और बेसुध हो गए। किसी तरह होश आने पर रात दो बजे रास्ते से गुजर रहे एक वाहन को रोककर सहायता की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस को फोन कर बुलाया गया। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीआरवी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .