• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्श पर स्थापित है

भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्श पर स्थापित है


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

गौरवशाली भारत: ज्योति जी

– भगवान बुद्ध का विचार भारत को विश्व गुरू बनाया: बबलू बिंद

– सम्राट अशोक व बाबा साहब अंबेडकर ने की थी भारत वर्ष की परिकल्पना: अविनाश कुशवाहा

– ऐतिहासिक विरासत मऊ कला में बौद्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

फोटो:

सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरती मऊ कला सोनभद्र में वृहस्पतिवार को बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरूआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि परम पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी ने कहा कि भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्श पर स्थापित गौरवशाली समृद्धि साली, शक्तिशाली, वैभवशाली भारत जिसमें ना कोई शोषक था ना कोई शोषित सभी मनुष्य थे। जिनमें मानवीय हृदय और मानवी संवेदना शीलता थी। समता, स्वतंत्रता, न्याय बंधुत्व का बोलबाला था ना कोई अमीर था ना कोई गरीब सबकी नजर में भारतवर्ष एक परिवार एवं देशवासी उसके सदस्य थे।

विशिष्ट अतिथि बबलू बिंद ने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक के माध्यम से भगवान बुद्ध का विचार पूरी दुनिया में पहुंचा तब भारत को विश्व गुरु के रूप में जाना गया।

मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने कहा था कि समस्त प्रजा मेरी संतान है ऐसे ही भारत वर्ष की परिकल्पना बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान के द्वारा राष्ट्र के मनुष्यों ने किया है। इसी क्रम में डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, कृपा शंकर चौहान, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनरेश, पूजा सहित कई विद्वान वक्ताओं ने भी भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्श पर चलने हेतु प्रेरित किया। बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रवि मौर्य एवं सहसंचालक कपिजल मौर्य ने किया। अंत में समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य ने सबका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नामवर कुशवाहा, सूबेदार कुशवाहा, श्रीनाथ धांगर, अनिल मौर्य, बुद्धि नाथ मौर्या, संजय कुशवाहा, राम सिंह यादव, राधा रमन सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .