• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में अबैध कमाई संपत्ति प्रशासन बहुत बड़ा एक्शन कुर्क

सोनभद्र में अबैध कमाई संपत्ति प्रशासन बहुत बड़ा एक्शन कुर्क


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मकानों को कुर्क किया गया। करीब 53 लाख रुपये कीमत की इस संपत्ति पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सोनभद्र में गैंगेस्टरों पर कड़ा प्रहार! 53 लाख की अवैध संपत्ति पर चला प्रशासन का हंटर

पन्नुगंज। सोनभद्र में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत दो मकानों को कुर्क कर लिया। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। बताते चलें कि थाना रामपुर बरकोनिया, थाना पन्नूगंज पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त टीम ने ग्राम विक्रमपुर में कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार थाना पन्नूगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 154/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त राजकरन चौहान पुत्र चंद्रिका चौहान और अमित उर्फ अमिताभ चौहान पुत्र स्व. राजकिशोर चौहान के विरुद्ध धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में 12 फरवरी 2026 को नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस-राजस्व टीम ने दोनों मकानों को विधिवत कुर्क कर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया विनोद यादव, प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज कुमुद शेखर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .