
हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तारमीरजापुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति को थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत चुनी-मुन्नी की गली में दीवार पर बनी हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने आपत्तिजनक कृत्य करते हुए दिखाया गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष कोतवाली शहर को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में कोतवाली शहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान मनोज निवासी बसही बाजार, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई।कोतवाली शहर पुलिस ने आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।