• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर पानी के विवाद में महिला सहित दो घायल चील्ह कोल्हुवा शाह गाँव दो पक्षों में झड़प

मिर्जापुर पानी के विवाद में महिला सहित दो घायल चील्ह कोल्हुवा शाह गाँव दो पक्षों में झड़प


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

चील्ह थाना क्षेत्र के कोल्हुवा शाह गांव में रास्ते पर पानी बहने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल से बहने वाले पानी को लेकर पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई। रास्ते में पानी बहने से रोकने के लिए मिट्टी का मेड़ बनाए जाने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट हो गई। घटना में घूरा देवी घायल हुईं, जिनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भी चोटें आने की सूचना है। घूरा देवी ने चील्ह थाने में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .