• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दिनदहाड़े लाखों के आभूषण चोरी

दिनदहाड़े लाखों के आभूषण चोरी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

, 8382048247

ड्रमंडगंज। क्षेत्र के गलरिया गांव में शुक्रवार को दोपहर घर सूना घर पाकर चोर अंदर आलमारी में रखे लाखों रुपये का आभूषण उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी।गलरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह अपने भतीजे बृजेश प्रताप के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से करीब एक किलोमीटर दूर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गए थे। उसी दौरान चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। घर के अंदर रखी आलामारी का लाक तोड़कर उसके अंदर शृंगार दान में रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली और झुमका, सोने की मनचली, चार नग सोने की अंगूठी, चांदी का पायल और बिछिया उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी की पत्नी पूनम सिंह के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, रमेश यादव, पुनीत गुप्ता ने घटना की जांच की। गृहस्वामी प्रमोद कुमार सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गलरिया गांव में हुई चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिली है। चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .