
मिर्जापुर के चिल्ह स्थित कोल्हूआ कंपनी घाट के पीपा पुल पर गुरुवार रात एक बोलेरो पलट गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
इस हादसे में वाहन में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। गोपीगंज निवासी सुधीर कुमार अपने साथियों के साथ बोलेरो (UP 70 GF 7450) से बेसुकिया में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी पीपा पुल के मध्य में पहुंची, तभी यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर बिछाई गई लोहे की चादरें अस्त-व्यस्त थीं और एक चादर ऊपर की ओर उठी हुई थी। ड्राइवर ने इसे देखकर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल पर ही पलट गई। घटना के तुरंत बाद, आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में, एक ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई बोलेरो को सीधा किया गया। प्रत्यक्षदर्शी विजय कुमार यादव, शीतला प्रसाद यादव, शेरू यादव, अखिलेश यादव और बच्चेलाल यादव ने बताया कि पुल की खराब स्थिति के कारण यह क्षेत्र काफी खतरनाक बन चुका है