
जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी जनगणना कार्य को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी मास्टर ट्रेनर एवं गणना में लगाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा उपकरणों की अग्रिम जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर सभी संबंधितों को समय रहते सूचित किया जाए, जिससे प्रत्येक कार्मिक को ऐप एवं सॉफ्टवेयर के उपयोग की पूर्ण जानकारी हो सके। बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य हेतु एक अलग कक्ष स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे जनगणना से संबंधित व्यय एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मूकल आनन्द पाण्डेय, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री धू्रव गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————-