
दो युवा मजदूर की दबकर मौत, मिर्जापुर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट पुल के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सरिया लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार दो युवा मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और आमघाट पुल के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। ट्रॉली में भारी मात्रा में सरिया लदी हुई थी, जिसके कारण ट्रैक्टर पलटते ही मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला।
सूचना मिलते ही पड़री पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।