• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत,

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत,


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र

 

रायपुर थाना क्षेत्र के दुबे पुर गांव में मंगलवार की बीती रात में एक महिला किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ गई परिजनों में हड़कंप मच गया आनन फानन में परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी लेकर आए डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है और शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

महिला की पहचान फूलवती देवी उम्र लगभग 24 वर्ष पत्नी मुरली बताया जा रहा है महिला का मायका मची थाना क्षेत्र के तेनुदाही ग्राम पंचायत के बिश्रामपुर में बताया जा रहा है महिला के माता-पिता को उसकी जानकारी दे दी गई है वे लोग भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि महिला अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों छोड़ गई बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है फिलहाल महिला ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .