• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
50 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार:गोवंशों को बांधकर ले जा रहा था गिरोह, एक मौके से पकड़ा गया था

50 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार:गोवंशों को बांधकर ले जा रहा था गिरोह, एक मौके से पकड़ा गया था


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर की अदलहाट पुलिस ने गो-तस्करी के एक संगठित गिरोह से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी तीसरे आरोपी आजाद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के रोहतास जिले के खुर्माबाद का निवासी है।यह गिरफ्तारी 12 दिसंबर की रात हुई एक घटना से संबंधित है। तब अदलहाट थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक डीसीएम वाहन में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से एक आरोपी अफजाल अहमद को गिरफ्तार किया था।

मौके से बरामद डीसीएम वाहन में 37 गोवंशों को अमानवीय तरीके से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी गोवंशों को सुरक्षित मुक्त कराकर नजदीकी गौशाला भेजा। हालांकि, इस दौरान एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा था।

फरार आरोपी आजाद कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। विन्ध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अदलहाट पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रैपुरिया अंडरपास के पास से आजाद कुरैशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने गो-तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पहले एक अन्य आरोपी दिलशाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गो-तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में शांति व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गो-तस्करी में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .