• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अदलहाट पुलिस ने ₹50 हजार के इनामिया गो-तस्कर को किया गिरफ्तार

थाना अदलहाट पुलिस ने ₹50 हजार के इनामिया गो-तस्कर को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
.मीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित एवं फरार चल रहे ₹50,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तआजाद कुरैशी निवासी ग्राम खुरमाबाद, थाना चेनारी, जनपद रोहतास (बिहार) है। अभियुक्त पर गो-तस्करी के एक मामले में पुलिसमहानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .