• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जनपद सोनभद्र में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई

जनपद सोनभद्र में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई गरिमामय विदाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382078247

जनपद सोनभद्र से कुल 02 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए, जिनमें उ0नि0 ना0पु0 सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं मु0आ0 चालक अमरनाथ यादव शामिल हैं। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया गया। इसके अतिरिक्त उ0नि0 ना0पु0 रियाज अहमद द्वारा ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ग्रहण की गई।उक्त अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क स्थित कांफ्रेंस हॉल में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा सहभागिता करते हुए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके आगामी सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मियों द्वारा भी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .