• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मंडलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर में 90 बेड के मेडिसिन वार्ड का शुभारंभ

मंडलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर में 90 बेड के मेडिसिन वार्ड का शुभारंभ


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मेडिसिन विभाग के 45 बेड पुरुष वार्ड एवं 45 बेड महिला वार्ड का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन माँ विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के प्राचार्य प्रो. (डा.) संजीव कुमार सिंह द्वारा पूर्वाह्न 11:30 बजे किया गया।इससे पूर्व मंडलीय जिला चिकित्सालय में प्रथम एवं द्वितीय तल पर शिफ्ट संचालित थी। अब उक्त स्थान पर जनरल सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स वार्ड के साथ यूएचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) स्थापित किए जाने की कार्यवाही प्रगति पर है, जिससे गंभीर रोगियों के उपचार में और सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.के. श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय मीरजापुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. योगेन्द्र बहादुर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनील कुमारनए वार्ड के शुभारंभ से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सिंह, डा. पंकज पाण्डेयनए वार्ड के शुभारंभ से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ अस्पताल की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .