• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना ओबरा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

थाना ओबरा पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल/चेकिंग के दौरान डिग्री कॉलेज चौराहा पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर चालक द्वारा तेज गति से भागने का प्रयास किया गया।

 

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त वाहन को रोककर चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया। वाहन के चेचिस नम्बर को ई-चालान ऐप के माध्यम से चेक करने पर वाहन Hero Splendor Plus (ब्लैक-सिल्वर रंग), रजिस्ट्रेशन नम्बर BR45N5042 चोरी का पाया गया, जो थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) में पंजीकृत मु0अ0सं0-11/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

 

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

बरामदगी का विवरण –

मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus (ब्लैक-सिल्वर रंग)

रजिस्ट्रेशन नम्बर – BR45N5042

 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 राजेश दूबे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र

2. उ0नि0 राम लोचन, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र

3. हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .