• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के लालगंज ब्लॉक स्थित बी-पैक्स रामपुर खोमर मैना साधन सहकारी समिति में विवाद गहरा गया है।

मिर्जापुर के लालगंज ब्लॉक स्थित बी-पैक्स रामपुर खोमर मैना साधन सहकारी समिति में विवाद गहरा गया है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

समिति के निर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कहा कि सचिव विकास कार्यों के बजाय उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं और अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश कर रहे हैं। अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल के अनुसार, वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित हुए हैं और प्रबंध समिति में उन्हें स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। इसके बावजूद, समिति के सचिव रणजीत कुमार सिंह, जो उसी गांव के स्थायी निवासी हैं, ने कथित तौर पर विधि-विरुद्ध तरीके से सचिव पद पर नियुक्ति कराई है। पटेल ने आरोप लगाया कि सचिव रणजीत कुमार सिंह लंबे समय से अध्यक्ष को हटाने के लिए समिति के संचालकों को बरगला रहे हैं और उनके विरुद्ध कार्य करने के लिए उकसाते रहे हैं। अध्यक्ष का कहना है कि उनके रहते सचिव अपनी मनमानी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए व उन्हें अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रक में यह भी बताया गया है कि सचिव के विरुद्ध पूर्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक तथापत्रक में यह भी बताया गया है कि सचिव के विरुद्ध पूर्व में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक तथा उपजिलाधिकारी लालगंज को कई बार लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। हालांकि, इन शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यक्ष ने एक और आरोप लगाया कि 24 जनवरी 2026 को उनकी जानकारी और सहमति के बिना सचिव द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में अवैध प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास किया गया। प्रबंध समिति के पांच सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि वे ऐसी किसी बैठक में शामिल नहीं हुए थे और उन्हें इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। अध्यक्ष पटेल का कहना है कि यदि सचिव द्वारा कोई बैठक कराई भी गई है, तो वह पूरी तरह अवैध और शून्य मानी जाएगी। ऐसे किसी भी प्रस्ताव को विधिक मान्यता नहीं दी जा सकती। उन्होंने यह भी बताया कि सचिव के विरुद्ध जांच प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में उनके द्वारा किसी भी प्रकार की बैठक बुलाना या प्रस्ताव पारित कराना नियमों के विपरीत है। अध्यक्ष का आरोप है कि मामले में अब तक कार्रवाई न होने के कारण सचिव का मनोबल बढा हआ है और वे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .