
जिगना थाना क्षेत्र के कामापुर खुर्द गांव में एक केराना दुकानदार के खिलाफ ग्राहक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
यह घटना 25 जनवरी की शाम को पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। कामापुर खुर्द निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 29 वर्षीय बेटा प्रज्जवल उपाध्याय गांव की एक केराना दुकान पर सामान लेने गया था। वहां दुकानदार ने पैसे के लेनदेन को लेकर प्रज्जवल को गाली दी। प्रज्जवल ने घर आकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ज्ञान प्रकाश दुकानदार से पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार ने लाठी-डंडों से ज्ञान प्रकाश के साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। दुकानदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि ज्ञान प्रकाश उपाध्याय की तहरीर के आधार पर केराना दुकानदार राहुल मौर्य पुत्र रामकृपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।