• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जोगनी गांव में राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का हुआ आगमन

जोगनी गांव में राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली का हुआ आगमन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

करमा – स्थानीय विकासखंड अंतर्गत जोगिनी गांव के लोढौटा महादेव मंदिर के प्रांगण पर समाजसेवी विजय मिश्रा के नेतृत्व मे अभिषेकात्मक रुद्र के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया और एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग सोहनलाल श्रीमाली उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज वर्तमान सरकार गरीबों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है प्रत्येक व्यक्ति के पास पक्का मकान हो मकान बनवाने के लिए अपनी खुद की जमीन हो शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो इन सभी कार्यों को बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है मंत्री जी ने जोर देते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा आज धरातल पर सार्थक सिद्ध हो रहा है इसके बाद मंत्री जी ने समाजसेवी विजय मिश्रा के आवास पर पहुंचकर असहाय वृद्धो को कंबल भी वितरित किया मंच पर गाणमान्य व्यक्ति के रूप में ग्राम प्रधान रत्नेश पटेल एडियो पंचायत करमा बृजेश कुमार ,भगवती शुक्ला अजय कुमार त्रिपाठी भाजपा किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी,कमलेश पांडेय सौरभ दुबे समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन विंध्यवासिनी मिश्र ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .