• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसौना में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

गई। बताया गया कि परसौना गांव निवासी रामराज और सतीश मिश्रा एक ही बाइक पर सवार थे। घुवास गांव से घर जाने के लिए के लिए दोनो चले। रास्ते मे दुर्घटना हुई। सतीश मिश्रा के घर से पहुंचने से 300 मीटर पहले सड़क पर अचानक पशु सामने आ गया, जिस कारण से बाइक अनियंत्रित होकर बगल में पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया जा रहा था, रास्ते में सतीश मिश्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी बाइक सवार युवकों के घर पर हुई। सतीश मिश्रा की हुई मौत से उसके स्वजन में कोहराम मच गया। उभ्भा चौकी इंचार्ज आशुतोष राय ने बताया कि गुरुवार की रात में दुर्घटना मे सतीश की मौत हुई है। घटना की सूचना शुक्रवार की सुबह प्राप्त हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .