• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ग्राम प्रधान कोन गढ़वा व खंड विकास अधिकारी की लापरवाही,क्या बच्चों पर पड़ेगी भारी

ग्राम प्रधान कोन गढ़वा व खंड विकास अधिकारी की लापरवाही,क्या बच्चों पर पड़ेगी भारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

– एक तरफ जहां आज गढ़वा के कम्पोजिट विद्यालय की सराहना हो रही है वहीं दुसरी तरफ उसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा है

– गढ़वा विद्यालय पर कार्यक्रम में आज खंड विकास अधिकारी सहित ब्लाक के तमाम अधिकारी,नायब तहसीलदार व उपजिलाधिकारी मडीहान,ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय पत्रकार सहित तमाम अधिकारी मौजूद लेकिन किसी ने प्राथमिक विद्यालय कोन भरूहवा का ना निरीक्षण किया और ना ही इसके बारे मे कुछ कहा

– खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी मडी़हान, सहायक विकास अधिकारी एजी इत्यादि सबको इसकी जानकारी है कि पानी विद्यालय में जाता है,इसका निदान करना अतिआवश्यक है लेकिन अब तक कुछ देखने को नहीं मिला

– अब कल या तो बच्चे पानी में से होकर विद्यालय के कक्ष में जाए या पढ़ने ही मत आए, नुकसान तो बच्चों का है,प्रधान,बीडीओ या अन्य अधिकारी का क्या नुकसान हो रहा है

– ग्राम प्रधान जितना पैसा गढ़वा के विद्यालय में लगाए हैं,अगर उसका एक तिहाई भी इस विद्यालय में इस समस्या के निदान के लिए लगाते तो आज यहां पानी न भरता और बच्चे सकुशल पढ़ाई करने आते

– काफी पत्रकारों द्वारा कल गढ़वा के विकास को अपने अखबार में दर्शाया जाएगा,देखते हैं ऐसे कौन पत्रकार बंधु है जिनको ये लापरवाही भी नजर आती है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .