
अवैध खनन और परिवहन की लगातार निगरानी करें : डीएम
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम पवन कुमार गंगवार ने बैठक कर अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग की लगातार निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि जिले में उपखनिजों के अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर प्रभावी प्रवर्तन के लिए खनिज विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभाग के साथ कार्यबल का गठन किया गया है। वे नियमित निगरानी करें।डीएम ने कहा कि अधिकारी जिले से सटे अन्य प्रदेशों के जिलों के डीएम से समन्वय स्थापित करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान, नियमित बैठक करने व संयुक्त प्रवर्तन का निर्देश दिया गया। कहा कि इसके अतिरिक्त अंतरराज्यीय सीमावर्ती राज्य से प्रदेश में आने वाले खनिज लदे वाहनों की सूची प्राप्त कर, बिना उपयुक्त प्रपत्र के प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। बालू, मोरम, गिट्टी, बोल्डर के अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर नियमित रूप से प्रभावी नियंत्रण करें। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी यातायात, जिला खान अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित अन्य रहें