• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
तेज बाइक चलाने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत

तेज बाइक चलाने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

चुनार। थाना क्षेत्र के चेरा केपुरा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर मनबढ़ों के धारदार हथियार के हमले में घायल रविचंद्र मौर्य (32) की बुधवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश का का माहौल है। ग्रामीणों और पट्टीदारों ने हमलवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव निवासी नीलम ने रविवार को शाम पांच बजे तेज रफ्तार से बाइक लेकर गुजर रहे लोगों का दुर्घटना की आशंका जताते हुए विरोध किया था। इस पर बाइक सवार युवकों ने गाली देते हुए धमकी दी थी। देर शाम काफी संख्या में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर हमलावरों ने नीलम की पिटाई कर दी थी। उन्हें बचाने आए पति रविचंद्र मौर्य की धारदार हथियार और डंडे से पिटाई कर दी थी। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्रामीणों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रवि के चाचा इंदल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इंदल ने बताया कि गंंभीर रूप से घायल रविंचद्र की बुधवार की सुबह मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीण गांव में इकट्ठा होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी मनबढ़ हैं। पहले भी मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले सख्ती बरती होती तो रवि की जान बच सकती थी। मौत की जानकारी पर गांव पहुंची सीओ मंजरी राव के सामने परिजनों और आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि घटना के बाद जब वे तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर फाड़ दी थी। तहरीर बदलवाकर अपने अनुसार लिखवाया। इस पर सीओ ने निष्पक्ष जांच करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ लालगंज अमर बहादुर के साथ अदलहाट और कछवां थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंचकर लोगों को शांत कराया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .