• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
18 जनवरी,2026 को जनपद में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित समस्त मतदेय स्थल/मतदान केन्द्रों पर सम्बन्धित बी०एल०ओ० द्वारा पढ़कर मतदाात सूची का किया जायेगा वाचन-जिला निर्वाचन अधिकारी

18 जनवरी,2026 को जनपद में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित समस्त मतदेय स्थल/मतदान केन्द्रों पर सम्बन्धित बी०एल०ओ० द्वारा पढ़कर मतदाात सूची का किया जायेगा वाचन-जिला निर्वाचन अधिकारी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

—————————————-

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 1 जनवरी,2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण.2026 कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 06ण्01ण्2026 को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को दिनांक 18ण्01ण्2026 रविवार को 11रू00 बजे मे 04रू00 बजे के मध्य जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थापित समस्त मतदेय स्थल/मतदान केन्द्रों पर सम्बन्धित बी०एल०ओ० द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। उक्त अवधि मे मतदाता सम्बन्धित मतदेय स्थल पर जा कर अपना नाम मतदाता सूची मे देख सकते हैं, यदि उनके विवरण में कोई त्रुटि परिलक्षित होती है तो ततसमय ही बीएलओ से फार्म.8 प्राप्त करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरा हुआ फार्म उन्हें दे सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त 18.19 आयु वर्ग के युवा नागरिक जिनका मतदाता सूची में अभी तक नाम पंजीकृत नहीं हुआ है अथवा ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अब तक मतदाता नही बन पाये हैं वो अपने घर के नजदीक के मतदेय स्थल पर जाकर बीएलओ से फार्म.6 प्राप्त कर एवं इसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों एवं घोषणा पत्र के माथ बीएलओ को जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम में आयोग के मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम में भी फार्म.6ए 7 एवं 8 हेतु आवेदन कर सकता है। जनसामान्य की सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर 05414.1950 जनपद में क्रियान्वित है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने अथवा शिकायत करने हेतु उक्त टोल फ्री नम्बर पर कॉल किया जा सकता है। उन्होंने जनसामान्य मे अनुरोध है कि 18 जनवरी 2026 को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़ने के समय सम्बन्धित मतदेय स्थल पर अवश्य पहुँचने का कष्ट करें एवं आवश्यक्तानुसार फार्म भर कर बीएलओ को उपलब्ध भी करा दें। साथ ही समस्त पार्षद, समस्त ग्राम प्रधानों/वार्ड सदस्यों/स्थानीय प्रतिनिधियों से भी अपील किया जाता है कि अपने सम्बन्धित क्षेत्र मे मतदाताओं को जागरुक करते हुए 18 जनवरी को उन्हें अपने मतदेय स्थलों पर पहुँचने हेतु अनुरोध करें एवं स्वयं भी सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहें।

——————————————–

जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

—————————————-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .