
ऑल इंडिया शोतोकान कराटे नेशनल चैंपियनशिप में नारायणपुर, रायपुरिया गांव के प्रतिभागियों ने जीता गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
केके पाठक मिर्जापुर
मिर्जापुर । नारायणपुर, रायपुरिया गांव के कराटे कोच विपिन आर्य ने अपने प्रतिभागी विद्यार्थियों को लेकर कोलकाता स्थित हावड़ा में कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में कई राज्य के जिलों से प्रतिभागी आए हुए थे ।यह प्रतियोगिता 12 – 01- 26 दिन सोमवार को आयोजित हुई थी। यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष में कोलकाता के हावड़ा में मनाया जाता है । मिर्जापुर से नारायणपुर ब्लाक अंतर्गत नारायणपुर व रायपुरिया गांव के शुभम विश्वकर्मा, सूरज त्यागी, गोलू कुमार और अक्षय आर्या ने कराटे फाइट और काटा फाइट दोनों में गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके कोच विपिन आर्या ने कहा कि कराटे लड़के वह लड़कियों दोनों के लिए बहुत ही आवश्यक है। आत्मरक्षा के लिए और इसके साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है।