
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बुधवार की भोर में दो मड़ई जलकर राख हो गईं।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय🙏 8382048247
अज्ञात व्यक्तियों ने इन मड़इयों में आग लगा दी। ये मड़ई फूल-माला और प्रसाद बेचने वाले दो विक्रेताओं की थीं। संतोष कुमार पंडा, जो विजयपुर के निवासी हैं, मंदिर के प्रांगण के भीतर एक मड़ई लगाकर फूल, माला, नारियल, चुनरी और प्रसाद बेचते थे। वहीं, पियरीभीट निवासी राम दास बिंद प्रांगण के बाहर अपनी मड़ई में यही सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार की सुबह राहगीरों ने जली हुई मड़इयों को देखा और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी तथा मड़ई मालिकों को दी। बताया गया है कि रात में दोनों मड़इयों में कोई नहीं रहता था। आग लगने से दोनों विक्रेताओं का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मड़ई मालिकों ने इस घटना की सूचना गैपुरा पुलिस चौकी में दी है। उन्होंने अज्ञात आग लगाने वालों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।