• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लोकतंत्र का उत्सव: मड़िहान के 445 बूथों पर गूंजा मतदाताओं का नाम

लोकतंत्र का उत्सव: मड़िहान के 445 बूथों पर गूंजा मतदाताओं का नाम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मड़िहान

उप निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह के आदेश पर SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के अंतर्गत मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के सभी 445 बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। प्रकाशन की खबर से गांव-गांव में लोकतंत्र का उत्सव जैसा माहौल बन गया।

सुबह से ही प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन और बूथ केंद्रों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने हर बूथ पर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया, ताकि कोई भी नाम छूट न जाए, कोई गलती अनदेखी न रह जाए। हर मतदाता अपने नाम सुनने के लिए बेचैन थे। इस दौरान लोग अपने परिवार के सदस्यों की सूची मिलाते रहे। युवा पहली बार मतदाता बनने की उम्मीद लिए कतार में खड़े दिखे।

इस दौरान लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए आज 554 नए फार्म-6 (नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु) तथा 66 फार्म-8 (संशोधन/सुधार के लिए) प्राप्त हुए। ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं हैं, बल्कि विश्वास, जागरूकता और भागीदारी की गवाही हैं। हर भरा गया फॉर्म उस नागरिक की कहानी है, जिसे मतदाता बनने की दरस थी।

उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने बताया कि SIR/SAR का कार्य पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले सप्ताह से नोटिस वितरण और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कोई भी नाम बिना जांच के न जुड़ सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। इस संबंध में सभी मतदाताओं को पूर्व से ही सूचित कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .