
पत्थरखुरा गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुआ संपन्न , तुलापुर हुई फाइनल विजेता
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
राजगढ़ मिर्ज़ापुर
स्थानीय विकास खंड के पत्थरखुरा गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ है । इसका समापन राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सार्वजनिक वितरण प्रणाली राधेश्याम सिंह पटेल ने किया।
समापन कर्ता राधेश्याम सिंह पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल खेलने से मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का विकास होता है। यह खेल हृदय को मजबूत करता है, मांसपेशियों को टोन करता है और हाथ-आँख के समन्वय के साथ-साथ सजगता भी बढ़ाता है। उन्होंने टीम वर्क और आत्मविश्वास के महत्व पर भी जोर दिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच पचोखरा और तुलापुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तुलापुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
। राधेश्याम सिंह पटेल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए, न कि द्वेष की भावना से।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान पत्थरखुरा राधेश्याम सिंह पटेल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय पांडे, राम आसरे, अवधेश सिंह पटेल, यश सिंह, सचिन सिंह, रितेश जैसे कई लोगों ने व्यवस्थापक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।