
मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया में एक पीड़ित व्यक्ति ने क्षेत्रीय दरोगा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मवैया निवासी दिलीप सरोज के अनुसार, उनके भाई राजेश पासी, तिजू और राजन ने बिना किसी ठोस वजह के उन पर हमला कर दिया। दिलीप का आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित दिलीप सरोज का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने न्याय के लिए चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दिलीप ने क्षेत्रीय दरोगा कुर्बान अली पर विपक्षी से साठगांठ कर पैसे लेने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, दरोगा ने न तो उनका मुकदमा दर्ज किया और न ही उनका मेडिकल परीक्षण कराया। घायल अवस्था में दिलीप अब अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस की इस कार्यप्रणाली से हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारी को दोषी दरोगा खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जांच हमलावरों पर सख्त कार्रवाई करने और उनका मेडिकल जांच करने की मांग की है