
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव की मौत हो गई।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
रविवार दोपहर ड्यूटी पर जाते समय उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना रविवार अपराह्न करीब तीन बजे लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर मैना गांव के पास हुई। 32 वर्षीय उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव लालगंज थाने में तैनात थे और एक प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में पचोखर गांव जा रहे थे। मार्ग में खोमर मैना के समीप सामने से आ रही एक बिना नंबर की बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उप निरीक्षक यादव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार टाइगर कोल और दिव्यांशू कोल नामक दो युवक भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। वहां से उप निरीक्षक सुनील यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुएस्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। वहां से उप निरीक्षक सुनील यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले मीरजापुर और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के नुसरतपुर निवासी थे। उनके स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार यादव चार माह से लालगंज थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वे आईजीआरएस की जांच के लिए क्षेत्र में जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।