• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
प्रेमी को साथ लेकर युवती पहुंची कोतवाली, कहा : उसी से रचाएगी शादी

प्रेमी को साथ लेकर युवती पहुंची कोतवाली, कहा : उसी से रचाएगी शादी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

राॅबटर्सगंज कोतवाली में शनिवार को प्रेमी के साथ पहुंची युवती ने हंगामा मचाया। प्रेमी के साथ ही शादी की जिद कर रही युवती का आरोप था कि परिवार वाले उन्हें शादी से रोकना चाह रहे हैं। पुलिस ने परिवार वालों से संपर्क साधने के साथ ही मिशन शक्ति बूथ पर युवती की काउंसलिंग की। युवक-युवती दोनों करमा थाना क्षेत्र से थे। लिहाजा उन्हें करमा थाने भेज दिया गया। देर शाम तक सीडब्ल्यूसी सदस्यों और मिशन शक्ति केंद्र की तरफ से युवक-युवती की काउंसलिंग जारी थी। बताते हैं कि दोपहर बाद दो बजे के करीब एक युवती अपने प्रेमी के साथ राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची। थाना दिवस में फरियाद सुन रहे सीओ सिटी रणधीर मिश्रा से कहा कि वह और उसके प्रेमी दोनों बालिग हैंअपनी मर्जी से शादी रचाना चाहते हैं लेकिन परिवार के लोग ऐसा नहीं चाहते। तत्काल इस मामले को महिला शक्ति बूथ को संदर्भित कर दिया गया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से बातचीत कर पूरी जानकारी ली। युवक-युवती दोनों के परिवार वालों से संपर्क साधा गया। इसके बाद मामले की करमा पुलिस को जानकारी दी गई और दोनों को करमा थाने भेज दिया। देर शाम प्रेमी से शादी रचाए जाने के जिद पर अड़ी युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि दोनों करमा क्षेत्र के निवासी हैं और बालिग हैं। उन्हें करमा थाने भेजा गया। वहां उनके साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद हैं। युवक और युवती की काउंसलिंग सीडब्ल्यूसी सदस्यों व मिशन शक्ति केंद्र की महिला कर रही हैं। काउंसलिंग के उपरांत मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .