• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सरकारी कार्य में बाधा डालने व हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा डालने व हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। वाराणसी–रीवा हाईवे पर सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत चल रही वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक चालक द्वारा यात्रीकर अधिकारी पर ट्रक चढ़ाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष लालगंज अभय सिंह ने बताया कि यात्रीकर अधिकारी महेंद्र कुमार पांडेय व कृष्णा कांत पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को वह हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुंबई से पटना जा रहा ट्रक रोके जाने पर चालक ने प्रवर्तन दल के वाहन पर ट्रक चढ़ाने और ठोकर मारने का प्रयास किया। चालक की सतर्कता से वाहन को सुरक्षित बचा लिया गया। सुल्तानपुर जनपद निवासी ट्रक चालक माजिद अली ने तुलसी गांव के पास खतरनाक तरीके से ट्रक खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट व हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी ट्रक चालक माजिद अली निवासी ग्राम शंकर थाना लंबुआ जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .