
सोनभद्र पुलिस को IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जनपद के 19 थानों ने प्राप्त किया प्रथम स्थान-
श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर माह दिसम्बर 2025 में प्राप्त जनमानस की शिकायतों को नियत समय में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए सोनभद्र पुलिस प्रदेश में अव्वल रहकर कुल 125 अंक में से 125 अंक प्राप्त किया । समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया तथा आईजीआरएस सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया तथा सोनभद्र पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी।
जनपद के 19 थानों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा IGRS में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की गयी।