• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश गुप्ता ने धर्मशाला चौक स्थित जीवन फार्मा मेडिकल पर छापा मारा। 

सोनभद्र में जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश गुप्ता ने धर्मशाला चौक स्थित जीवन फार्मा मेडिकल पर छापा मारा। 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

यह कार्रवाई नशीली दवाओं की जांच के संबंध में की गई। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक क्रय-विक्रय रजिस्टर नहीं दिखा सके। रजिस्टर प्रस्तुत न कर पाने के कारण जीवन फार्मा मेडिकल पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत अगले आदेश तक क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। निरीक्षण के दौरान दुकान से मिली दो संदिग्ध दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जीवन फार्मा मेडिकल पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने पुष्टि की कि संचालक द्वारा क्रय-विक्रय रजिस्टर नहीं दिखाया गया, जिसके बाद स्टोर का संचालन तत्काल रोक दिया गया। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजेश गुप्ता ने अन्य दवा दुकानदारों को भी निर्देश दिए कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के एविल वायल और नशीले दवा विक्री दवा कठोर कार्यवाही की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .