• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुद्धी, सोनभद्र। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से दुद्धी पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

दुद्धी, सोनभद्र। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से दुद्धी पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

यह अभियान क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र के म्योरपुर मार्ग तिराहे पर शुरू किया गया। अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज हरिकेश राम आजाद सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी और अंदरूनी हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली। किसी भी संदिग्ध वस्तु, अवैध सामग्री या असामाजिक गतिविधि की आशंका को देखते हुए हर वाहन की गहन जांच की गई। वहीं, दोपहिया वाहनों और पैदल आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ कर उनके आवागमन का कारण जाना गया। पुलिस टीम ने तिराहे और आसपास के इलाकों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी कड़ी नजर रखी। रात के समय बेवजह घूमने वालों से पहचान पत्र पूछे गए और उनके बारे में जानकारी ली गई। क्षेत्राधिकारी राजेश राय यहाँ मोके पर मौजूद रहे और पुलिस कर्मियों ने सर्तरका चेकिंग अभियान चलाया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .