• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक इस्तकीन खां की मध्य प्रदेश में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक इस्तकीन खां की मध्य प्रदेश में हृदय गति रुकने से मौत हो गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

यह घटना बीती रात तब हुई जब वह नरसिंहपुर जिले के करेली कस्बे में अपने ट्रक में गुड़ लोड कर रहे थे। गुड़ लोडिंग के दौरान इस्तकीन को अचानक सीने में तेज दर्द और जलन महसूस हुई, जिसके बाद वे वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। इस्तकीन को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि खून की नसों में ब्लॉकेज के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बेहतर उपचार के लिए परिजन उन्हें प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही इस्तकीन ने दम तोड़ दिया। देर रात जब इस्तकीन का शव उनके बामी गांव स्थित घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस्तकीन के निधन से उनके तीन बेटों, एक बेटी और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .