• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद

सोनभद्र थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 01 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 06.01.2026 समय 12:25 बजे नई बाजार चौकी क्षेत्रान्तर्गत धुवास खुर्द से धुवास कला जाने वाले कच्चे मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक पेशेवर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 590 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0–13/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय चालान किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अनिल कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी – देवरी नई बाजार, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र – लगभग 26 वर्ष।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0–55/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना राबर्ट्सगंज

2. मु0अ0सं0–511/2020, धारा 363/366 भा0द0वि0, थाना राबर्ट्सगंज

3. मु0अ0सं0–209/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना राबर्ट्सगंज

4. मु0अ0सं0–592/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना राबर्ट्सगंज

5. मु0अ0सं0–471/2023, धारा 304 भा0द0वि0, थाना राबर्ट्सगंज

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, प्रभारी चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 अरविंद कुमार यादव चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. का0 रामचन्द्र सरोज चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

4. का0 रमेश कुमार चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .