• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

मिर्जापुर के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को देखते ही मां बेहोश हो गई। परिजन चित्कार मार कर रोने लगे। पुलिस की मौजूदगी में किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम किया गया था। इंजेक्शन लगवाने के लिए भेजा ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी हीरालाल धरकार का इकलौता पुत्र राजन कुमार रविवार को घर पर सूखी लकडियां काट रहा था। लकड़ी काटते समय एक टुकड़ा छिटककर उसके माथे पर लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी मां ने उसे साइकिल से टीटबैग का इंजेक्शन लगवाने के लिए भेजा था। राजन कुमार सोमवार दोपहर रतेह चौराहा स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोर पर झोलाछाप डॉक्टर के पास पहुंचा। इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। किशोर की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपनी कार से उसके शव को घर पहुंचाने गया।इसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप के मेडिकल स्टोर के सामने ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग पर किशोर के शव को रखकर देर रात तक जाम लगा दिया। सड़क जाम कर रहे परिजन और ग्रामीण क्षेत्र में फैले झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एसडीएम और सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय ने भी परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर कायम रहे। अंततः, देर रात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत किशोर की मां प्रमिला देवी और अन्य परिजनों से बात की और झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई तथा शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .