
साइबर फ्रॉड से पीड़ित आवेदक के 30,000/- रुपये सकुशल वापस कराए गए
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल दिशा-निर्देशन तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड से संबंधित एक प्रकरण में आवेदक की धनराशि वापस कराई गई।
उक्त प्रकरण में आवेदक रोहित प्रसाद यादव, निवासी पुलिस लाइन चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने रिश्तेदार को धनराशि प्रेषित करते समय त्रुटिवश गलत मोबाइल नंबर/खाते में 30,000/- रुपये ट्रांसफर हो जाने के संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए साइबर क्राइम टीम द्वारा तत्काल संबंधित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई, जिसके फलस्वरूप सम्पूर्ण धनराशि 30,000/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि का विवरण :
30,000/- रुपये
बरामदगी/कार्यवाही करने वाली टीम का विवरण :
1. प्र0नि0 सदानन्द राय, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2. का0आप0 विकास मौर्य, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
3. का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।