• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में युवती से यौन उत्पीड़न व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

मिर्जापुर में युवती से यौन उत्पीड़न व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382078247

शादी का झांसा देकर युवती से यौन उत्पीड़न व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तारमीरजापुर। थाना कछवां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पीड़िता के परिजन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0–03/2026 धारा 75, 87 बीएनएस तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गई।पुलिस के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कछवां के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर भैसा रोड कनकसराय मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से अभियुक्त असीम निवासी मझवां थाना कछवां, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .