• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 14 वर्षीय बालक शिवम कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिर्जापुर चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 14 वर्षीय बालक शिवम कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

उसे प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी बबलू कनौजिया का पुत्र शिवम कनौजिया रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिवान से मटर के जंगेला लेकर अपने घर जा रहा था। वह अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पहुंचा ही था कि गोपीगंज की ओर से चील्ह की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवम कनौजिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और परिजन जमा हो गए और उन्होंने स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी चेतगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को उसी स्कॉर्पियो से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .