• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

डाला (सोनभद्र )– चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा परासपानी मार्ग पर रविवार की तड़के सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।चोपन पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक प्रयागराज के थाना क्षेत्र मुट्ठीगंज निवासी संतोष मिश्रा जो वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर ट्रैक्टर से हाथीनाला की तरफ जा रहे थे कि चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा परासपानी मार्ग रविवार की तड़के सुबह 4:20 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसके घायल होने की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने घायल संतोष मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी चोपन भेजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .